27 जुलाई को है सदी का सबसे लम्बा चंद्र ग्रहण, इन दो राशियों की चमक जाएगी किस्मत

जुलाई 06, 2018: 27 जुलाई को पड़ने वाला सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में हो रहा है। चंद्रग्रहण इन दो राशियों के जातक पर बेहद मेहरबान रहेगा। इस सदी का सबसे लंबा चंद्रगहण कई मायनों में मेष और वृषभ राशि के जातकों को फायदा पहुंचाएगा। इनके अलावा कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ पारिवारिक कलह से परेशान रह सकते हैं।
मेष : नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका से जुड़े सभी क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होगी। गृह एवं वाहन सुख में वृद्धि होगी।
वृषभ : अचानक धन लाभ होने की संभावना। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन : धन हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने की वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।
कर्क : शारीरिक कष्ट से समस्या हो सकती है। गुप्त रोग होने की संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। तनाव मुक्त रहने के लिए स्वयं को कार्य में व्यस्त रखें।
सिंह : बेवजह की बातों से मानसिक चिंता बढ़ सकती है, इसलिए व्यर्थ ही किसी बात का तनाव न लें। धन हानि होने की संभावना है। परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं या सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
कन्या : अचानक धन लाभ होगा और विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
तुला : शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। किसी बात का भय बना रह सकता है। जीवन में संघर्ष बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक : किसी बात की चिंता करने से आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में अड़चनें आ सकती हैं।
धनु : विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, वे कई तरह की समस्या उत्पन्न करेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। किसी कानूनी मामले से परेशानी हो सकती है। धनागम के नए स्त्रोत, पैर में चोट या दर्द, विद्या वृद्धि, पेट एवं पेशाब संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर : वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर टकराव या विवाद हो सकता है।
कुंभ : बेवजह यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। धन हानि होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट और यौन जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
मीन : किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए अत्यधिक प्रयास करने होंगे। आय की तुलना में खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यों में विलंब होने से परेशानी होगी।

TAGSashoka newschandra grahanHINDU MYTHOLOGYhindu mythshindu shashtraJYOTISHJYOTISH SHASHTRAlunar eclipse
Previous article
विशेष PMLA कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट
Next article
जर्मनी में शरणार्थियों की वापसी को लेकर बनी सहमति