झारखंड : पेड़ से लटका युवक का शव बरामद

गिरिडीह 06 दिसंबर (वार्ता) झारखंड में गिरीडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज गांव स्थित कुलमती नदी के निकट से पुलिस ने आज पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कुलमती नदी के किनारे पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के गले में फंदा लगा हुआ था। मृतक की पहचान जिले के खुखरा थाना के क्षेत्र के खरपोका पंचायत के लुसियोडीह गांव निवासी नरेश तुरी (30 वर्ष) के रूप में की गयी है। नरेश तुरी कुलमती नदी के समीप ही ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था।
सूत्रों ने बताया कि ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि नरेश ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानीबन की जा रही है।
Previous article
मध्यप्रदेश : ससुराल से प्रताड़ित महिला ने लगाई फांसी